Translate

Saturday, June 7, 2014

बीजेपी ने चुनावों के लिए कराया पुणे मर्डरः निरुपम Murder orchestrated by BJP to kickstart Maha campaign: Nirupam


मुंबई: कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पुणे मर्डर केस को लेकर विवादित बयान देते हुए इसके पीछे बीजेपी का हाथ बताया है। बकौल निरुपम बीजेपी ने मुजफ्फरनगर नगर दंगों की तर्ज पर इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है।

खबर पढ़ें: मोहसिन की हत्या के बाद भेजा मेसेज, पहला विकेट गिरा

संजय निरुपम ने शनिवार को कहा कि बीजेपी ने यह मर्डर महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए सुनियोजित तरीके से कराया। संजय निरुपम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले की रिपोर्ट के चुनिंदा अंशों को साजिशन लीक किया गया है।

खबर पढ़ें: विदेशी कंप्यूटर से अपलोड की गई थीं तस्वीरें?

गौरतलब है कि शिवाजी और बाल ठाकरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद पुणे में आईटी प्रफेशनल मोहसिन शेख की हत्या कर दी गई थी। कट्टरवादी हिंदू संगठन हिंदू राष्ट्र सेना के सदस्यों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में संगठन से जुड़े 25 लोगों को हिरासत में लिया है।

तो मोदी हार जाते चुनावः लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार पर निरुपम ने कहा कि इसकी कई वजहें थीं, जिनकी वजह से लोग कांग्रेस से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ कुछ ऐसा माहौल था कि अगर मोदी कांग्रेस के उम्मीदवार होते तो वह भी चुनाव हार जाते।

https://www.facebook.com/EvergreenCongressWorkshopMediaSevaDalChhattisgarh
http://evergreencongresssocialmediaitcell.blogspot.in/

http://navbharattimes.indiatimes.com/metro/mumbai/politics/Murder-orchestrated-by-BJP-to-kickstart-Maha-campaign-Nirupam/articleshow/36212349.cms#gads

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *