Translate

Sunday, June 8, 2014

मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया

नई दिल्ली। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। खड़गे को पार्टी के अनुभवी दलित चेहरे के नाम से पहचाना जाता है। राहुल गांधी द्वारा संगठन में काम करने की इच्छा जताए जाने के बाद पार्टी ने यह फैसला किया है। इस पद की दौड़ में कमलनाथ और एम. वीरप्पा मोइली का नाम भी शामिल था।

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने खड़गे को लोकसभा में पार्टी
का नेता बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस संसदीय दल के नेता के रूप में अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खड़गे को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है।’

71 वर्षीय खड़गे 9 बार विधानसभा और लोकसभा के लिए दूसरी बार चुनकर आए हैं। खड़गे कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें संप्रग-2 में पवन बंसल के इस्तीफा देने के बाद रेल मंत्री बनाया गया था।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में महज 44 सीटें जीत कर आई कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष का पद मिलना लोकसभा अध्यक्ष पर निर्भर करेगा। ऐसे में राहुल ने लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व करने की बजाए संगठन को मजबूत करने के अपने एजेंडे को प्राथमिकता दी। वह जल्द ही देश के भ्रमण पर भी निकलने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद पार्टी के नेता हो सकते हैं।

https://www.facebook.com/EvergreenCongressWorkshopMediaSevaDalChhattisgarh
http://evergreencongresssocialmediaitcell.blogspot.in/

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *