ऐसा बवाल खड़ा कर दूंगा कि फिर किसी से नहीं संभलेगा !!
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर में डबल मर्डर के एक केस में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मामला ठीक से नहीं संभला तो बवाल खड़ा कर दूंगा। मुजफ्फरनगर में हुए डबल मर्डर मिस्ट्री का रहस्य अभी भी बरकरार है। कल देर रात कुंए से युवती की लाश की जगह उसके चचेरे भाई की लाश मिलने के बाद पुलिस ने आज सुबह चार दिन से लापता युवती की लाश भी जंगल से बरामद कर ली है।
मुजफ्फरनगर दंगो के आरोपी भाजपा विधायक संगीत सोम जब घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी दबंगता दिखाते हुए पुलिस से कहा कि अगर मामला ठीक से नहीं संभला तो ऐसा बवाल खड़ा कर दूंगा कि फिर किसी से नहीं संभलेगा। गौरतलब है कि संगीत सोम मुजफ्फरनगर दंगा भड़काने के आरोप में जेल भी जा चुके हैं।
https://www.facebook.com/EvergreenCongressWorkshopMediaSevaDalChhattisgarh
http://evergreencongresssocialmediaitcell.blogspot.in/
No comments:
Post a Comment