Translate

Thursday, June 5, 2014

हर्षवर्धन ने किया गोपीनाथ मुंडे की मौत की असली वजह का खुलासा


भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केंद्रीय मंत्री गोपी नाथ मुंडे की मौत की असली वजह बताई है। उन्होंने बताया कि हादसे में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का लीवर दो-तीन जगहों से फट गया था। इस वजह से उनके पेट में आधे से एक लीटर खून जमा हो गया था। उनकी मौत की सबसे प्रमुख वजह उनकी ग्रीवा रीढ़ सी-1 और सी-2 हैं। हादसे में ये दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

हर्षवर्धन ने बताया कि इनके डैमेज होने से कशेरुका धमनी से दिमाग को होने वाली खून की सप्लाई तुरंत बंद हो जाती है, जिससे ब्रेन हैमरेज हो जाता है। केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, मुंडे की मौत ज्‍यादा इंटरनल ब्‍लीडिंग और कार्डियक अरेस्‍ट की वजह से हुई।

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *