
हजारीबाग में एक न्यायालय ने सिन्हा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, क्योंकि उन्होंने जमानती मुचलका भरने से इंकार कर दिया। सिन्हा को सोमवार रात उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब उन्होंने हजारीबाग में राज्य विद्युत मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत मंडल के महाप्रबंधक धनेश झा को बंधक बना लिया।
खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सिन्हा और अन्य प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मंगलवार को एक न्यायालय में पेश किया गया, जिसने सिन्हा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, क्योंकि उन्होंने जमानती मुचलका भरने से इंकार कर दिया।
No comments:
Post a Comment