Translate

Thursday, June 5, 2014

सिख युवक को बाऊंसरों ने बुरी तरह से पीट दिया




आगरा: एक सिख युवक को रुनकता स्थित डॉल्फिन वाटरपार्क में बाऊंसरों ने बुरी तरह से पीट दिया। सूत्रों के अनुसार बाऊंसरों ने सिख युवक को कड़ा उतराने को कहा लेकिन युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया और बाऊंसरों ने उसे घेरकर बेल्टों से पीट डाला। इसके बाद वाटरपार्क में अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों के एकजुट होने पर बाऊंसर शांत हुए। इस मामले में रुनकता पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

दरअसल डॉल्फिन वाटर पार्क में अलीगढ़ निवासी उमित पाल सिंह और दीपक अपने दो साथियों के साथ वाटर पार्क में नहाने आए थे। उमित पाल ने बताया कि पार्क में नहाते समय वह हाथ में कड़ा पहने हुए थे। वाटर पार्क में मौजूद एक बाऊंसर ने उसे उतारने को कहा। उमित पाल ने उसे धर्म के खिलाफ बताते हुए उतारने से मना किया, उस पर कपड़ा बांध लिया। इसके बाद भी बाऊंसर उमित पाल से उलझ गए और कड़ा उतारने पर अड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि बाऊंसरों ने एकत्रित हो कर दोनों युवकों को बैल्ट व डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

वाटर पार्क में बाऊंसरों की गुंडई देखकर भगदड़ मच गई। महिला और बच्चे दहशत में आकर इधर-उधर छिप गए। इसके बाद लोगों ने एकजुट होकर बाऊंसरों को घेरा तो वे लोग शांत हुए। घायल युवक पुलिस चौकी रुनकता पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों का मैडिकल कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वाटर पार्क मालिक अशोक अग्रवाल का कहना है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। कड़ा उतारने की कहने पर गार्ड के साथ मार-पीट कर दी जिससे झगड़ा हो गया था।

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *