
जिला पुलिस अधीक्षक पठानकोट राकेश कौशल ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों पठानकोट के ब्रांड्स बार शोरूम में से लोगों की शिकायत पर पुलिस ने शोरूम के मैनेजर तथा एक सेल्स गर्ल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था।
राकेश कौशल ने बताया कि पुलिस ने भी इस संबंधी बनती धाराओं के अधीन केस दर्ज किया है, परंतु समाचार पत्रों में प्रकाशित फोटो में एक पुलिस कर्मचारी पी.एच.सी. बलविन्द्र सिंह मौके पर पकड़ी गई सेल्स गर्ल को गलत ढंग से पकड़ कर पुलिस स्टेशन ले जाता पाया गया है, जिसके कारण उसे मुअत्तिल किया गया है।
इसी तरह डिवीजन नंबर-1 पुलिस स्टेशन पठानकोट के इंचार्ज सुखविन्द्र सिंह को जब इस शोरूम की घटना संबंधी सूचना मिली तो वह पुलिस फोर्स व क्यू.आर.टी. इंचार्ज सरदूल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इन दोनों अधिकारियों ने न तो उच्च पुलिस अधिकारियों को इस घटना संबंधी जानकारी दी और न ही महिला पुलिस को मौके पर बुलाया, जबकि पुलिस नियम के अनुसार इस तरह के मामले में महिला पुलिस को साथ लेकर आना जरूरी था। इस कारण इन दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment