नई दिल्ली: बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे जिनकी मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई लेकिन बीजेपी के पार्षद पांडुरंग फुंडकर ने विधान परिषद में ऐसा दावा किया जाता है कि गोपीनाथ मुंडे पार्टी के अंदर भी सघर्ष कर रहे थे और पार्टी को छोड़ना चाहते थे।
फुंडकर ने कहा कि मुंडे ने अपने जिंदगी में हर कदम संघर्ष कर रहे थे। एक बार वे बीजेपी छोड़ने वाले थे लेकिन मैंने इसका विरोध किया। उन्हें कई बार अपमानित होना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी पार्टी को समर्पित कर दी थी इसके साथ ही फुंडकर ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी मौत को लेकर लोगों में काफी भ्रम है। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
इसी के साथ फुंडकर ने एक और खुलासा किया कि एक वक्त कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार में एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद का ऑफर भी दिया गया था। इसके मद्देनजर मुंडे औरंगाबाद में एक रैली कर भाजपा को राम-राम कहने की तैयारी कर चुके थे।
https://www.facebook.com/EvergreenCongressWorkshopMediaSevaDalChhattisgarh
http://evergreencongresssocialmediaitcell.blogspot.in/

No comments:
Post a Comment