गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में हुई अॉनर किलिंग ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक नाबालिग लड़के की मौत का मामला सामने आया है, जिसका एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
लड़की के घर वालों ने लड़के को भी मार दिया और ज़बरदस्ती उसका अंतिम संस्कार करवा दिया, जिस कारण उसका परिवार आखिरी बार भी अपने पुत्र का चेहरा अच्छे से नहीं देख सका।
जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के अधीन पड़ते गांव शमशेरपुर का रहने वाला एक नाबालिग लड़का अंजलि नाम की नाबालिग लड़की से प्यार करता था। इस प्रेमी जोड़े ने एक साथ जीने-मरने तक की कसमे खा ली थीं।
लड़की के परिवार वाले रर्इस ख़ानदान से संबंध रखते थे, इसलिए वे लड़के को पसंद नहीं करते थे। जिस कारण उन्होंने इस लड़के को मारने की घटिया साजिश रची और लड़के को घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। सिर्फ़ इतना ही नहीं, लड़की के परिवार वालों ने मृतक के परिवार को धमकी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने इस मामले की शिकायत की तो वे उनको भी मार देंगे।
लड़की वालों ने ज़बरदस्ती उसका अंतिम संस्कार करवा दिया और मृतक के परिवार को आखिरी बार भी अपने बेटे का चेहरा अच्छे से नहीं देखने दिया और जल्द ही उसकी अस्थियां भी जल प्रवाह करवा दी। इस घटना के बाद मृतक के घर वालों ने जब गांववासियों से बात की तो वे सुन कर दंग रह गए और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment