Translate

Thursday, June 5, 2014

फेसबुक पर पोस्ट करना हो सकता हैं इतना भयानक!



आतंवादियों के लक्ष्य पर उत्तर आये !! जनता के साथ खिलवाड़ किया !!

पुणे में कुछ लोगों ने आई.टी. प्रोफैशनल युवा मोहसिन सादिक शेख (24) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हत्या में हिंदू संगठनों का हाथ बताया जा रहा है। फेसबुक पर शिवाजी और बाल ठाकरे की अपमानजनक तस्वीरें अपलोड किए जाने के बाद हाल में शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मोहसिन फिलहाल पुणे के हड़पसर इलाके में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात की इस घटना में हिंदू राष्ट्र सेना से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। मोहसिन पर बैंकर कॉलोनी में लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमले के दौरान हुई पत्थरबाजी में दो अन्य युवक घायल हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपते हुए पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहें नहीं फैलाने की अपील की है।

इस घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरूर ने कहा, देश उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां फेसबुक पर टिप्पणी करने पर युवक की हत्या कर दी गई। उन्होंने इसे गंभीर बताते हुए कहा, मैं इससे शर्मिदा हूं कि उग्र लोग मेरे धर्म का इस्तेमाल मुझे निशाना बनाने के लिए कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *