
यूएसएसडी सेवा पूर्वी और दक्षिण जोन में तत्काल शुरू की जाएगी और इसके बाद पश्चिमी और उत्तरी जोन में सेवा की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि यूएसएसडी के जरिए उनके ग्राहक फेसबुक पर अपने अकाउंट देखने के साथ ही संदेश भेजने, दोस्त बनाने के आग्रह को स्वीकार करने और ऐसे ही संदेश दूसरों को भेजने, दोस्तों के वाल पर लिखने जैसे काम बिना इंटरनेट या डाटा सेवा के कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के ग्राहक यह सेवा सभी प्रकार के मोबाइल हैंडसेट पर प्राप्त कर सकेंगे। यूएसएसडी तकनीक का इस्तेमाल दूरसंचार आपरेटरों द्वारा अपने ग्राहकों को चेतावनी देने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्रीपेड कालबैक सेवा. लोकेशन आधारित कंटेंट सर्विसेज और मेनू आधारित सूचना सेवाओं के लिए भी किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment