अमृतसर: श्री अकाल तख़्त साहिब में हुई झड़प के बाद संगरूर लोकसभा सीट से सांसद भगवंत मान ने इस घटना को निंदनीय करार दिया है।
भगवंत मान ने इस झड़प का जिम्मेदार सीधे तौर पर अकाली दल को ठहराया है। मान के अनुसार धर्म और राजनीति के मेल के चलते ही यह घटना घटी है।
बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब से तलवारें लहरा कर संदेश देने की जिद पर अड़े गर्म दल सिख संगठनों और एस.जी.पी.सी. टास्क फोर्स के सदस्यों के बीच शुक्रवार प्रातःकाल हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में करीब 12 व्यक्तियों के घायल होने की खबर है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने इस पूरी घटना की निंदा की है।

No comments:
Post a Comment