बच सकती थी गोपीनाथ मुंडे जी की जान !! जानिये कैसे ??
नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि यदि गोपीनाथ मुंडे ने कार में अपनी सीट बेल्ट बांध रख होती तो उनकी जान बच सकती थी। मुंडे के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के बीड रवाना होने से पहले डा. हर्षवर्धन ने आज कहा, ''मैंने अपना दोस्त एक छोटी सी भूल की वजह से खो दिया। अधिकतर लोग यह सोचते हैं कि पिछली सीट पर सीट बेल्ट केवल सजावट के मतलब से उपलब्ध कराई गई है, पिछली सीट पर बैठते समय सीट बेल्ट बांधना उतना ही जरुरी है जितना अगली सीट पर बैठने के लिए होती है, किसी हादसे की स्थिति में यह जान बचाने में काफी मददगार हो सकती है।''
गौरतलब है कि ग्रामीण विकास मंत्री की कल सुबह नई दिल्ली में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि दुर्घटना के समय पिछली सीट पर बैठे मुंडे ने सीट बेल्ट नहीं बांधी हुई थी, डा. हर्षवर्धन ने मीडिया की इन रिपोर्टों की पुष्टि की है। दुर्घटना में हालांकि मुंडे की कार को कोई विशेष क्षति नहीं हुई थी, किंतु मुंडे के सीट बेल्ट नहीं बंधी होने की वजह से टक्कर के वक्त उनकी गर्दन और रीढ की हड्डी में काफी चोट आई। इसके अलावा लीवर में भी चोट लगी।
No comments:
Post a Comment