Translate

Wednesday, June 4, 2014

भयानक हवाई हादसे में पंजाबी विरसा टीम के मैंबर जतिन्दर सिंह की मौत

जालंधर: अमरीका में सोमवार को एक भयानक हवाई हादसे में पंजाबी विरसा टीम के मैंबर जतिन्दर सिंह की मौत ने डीजे बैंड के जुड़वां भार्इयों की जोड़ी को तोड़ दिया है। जसवंत नगर, गढ़ा के रहने वाले जतिन्दर सिंह की अपने भाई दविन्दर के साथ जोड़ी मशहूर थी। दविन्दर के नाम का 'डी' और जतिन्दर के नाम का 'जे' मिला कर डीजे नाम रखा गया था, जोकि जतिन्दर की मौत के कारण टूट गया। 

इस हादसे के बाद जसवंत नगर में मातम का माहौल छाया हुआ है। जतिन्दर और दविन्दर दोनों कीबोर्ड बजाने में माहिर थे और दोनों ही प्लाज्मा रिकार्ड के स्टार गायक मनमोहन वारिस, कमल हीर के लिए देश व विदेश में संगीत बजा चुके हैं।

जतिन्दर की मौत की ख़बर मिलने के बाद उसके तीनों भाई जालंधर पहुंचे परन्तु वह चाह कर भी जतिन्दर की पत्नी और अपनी भाभी को भाई की मौत की ख़बर नहीं सुना सके और उन्होंने उसे दिलासा देते हुए कहा कि जतिन्दर के साथ मामूली सा हादसा हुआ है, जिससे उसे किसी तरह का सदमा न लगे। हालांकि जतिन्दर के ससुराल को उसकी मौत का पता लग चुका है।

जतिन्दर के घर में इस तरह का माहौल है कि यहां आने वाला कोई भी शख्स अपने आंसूू रोक नहीं सका क्योंकि जतिन्दर की बेटी ने अपने पिता के लिए जन्मदिन का कार्ड बना कर रखा हुआ है और उसका कहना है कि जब उसके पिता आएंगे तो यह कार्ड उनको देकर हैप्पी बर्थडे डैड कहेगी।

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *