Translate

Wednesday, June 4, 2014

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया गोपीनाथ मुंंडे की मौत का खुलासा

नई दिल्ली: एम्स के डाक्टरों के दल की ओर से तैयार प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंंडे का लीवर फट गया था और झटके के कारण उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा।

एम्स के सूत्रों ने बताया, ‘‘उनका लीवर फट गया जिसके कारण अंदरूनी रक्तस्राव शुरू हो गया। अचानक झटके के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कोई भी बाह्य घाव ऐसे नहीं थे जिसके कारण मौत हो सकती थी।’’

मुंडे का पोस्टमार्टम एम्स के एक मेडिकल बोर्ड ने किया जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को 11 अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय लाया गया। करीब 12 बजकर 40 मिनट पर सेना के खुले ट्रक में मुंडे के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय लाया गया जिसपर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डा. हर्षवद्र्धन सवार थे।

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *