Translate

Saturday, June 7, 2014

शर्मनाक झड़प के लिए अकाली दल जिम्मेदार: भगवंत मान


अमृतसर: श्री अकाल तख़्त साहिब में हुई झड़प के बाद संगरूर लोकसभा सीट से सांसद  भगवंत मान ने इस घटना को निंदनीय करार दिया है। 
भगवंत मान ने इस झड़प का जिम्मेदार सीधे तौर पर अकाली दल को ठहराया है। मान के अनुसार धर्म और राजनीति के मेल के चलते ही यह घटना घटी है। 
बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब से तलवारें लहरा कर संदेश देने की जिद पर अड़े गर्म दल सिख संगठनों और एस.जी.पी.सी. टास्क फोर्स के सदस्यों के बीच शुक्रवार प्रातःकाल हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में करीब 12 व्यक्तियों के घायल होने की खबर है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने इस पूरी घटना की निंदा की है।

झूठी शान के लिए हत्या को गैर इस्लामी करार दिया


इस्लामाबाद: पाकिस्तान में धर्म गुरूओं के एक संगठन ने एक फतवा जारी कर परिवार की झूठी शान के लिए हत्या को गैर इस्लामी करार दिया है। यह फतवा देश में बढ़ रहे इस तरह के मामलों के मद्देनजर आया है जिनमें हाल में एक महिला की पत्थर मार...मार कर इसलिए हत्या कर दी गई थी क्योंकि उसने अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी की थी। 

पाकिस्तान उलेमा काउंसिल :पीयूसी: ने कल एक फतवा जारी किया जिसमें कहा गया कि इस तरह की हत्याओं का आम तौर पर कोई कानूनी या इस्लामी औचित्य नहीं है। इसने कहा, ‘‘ये हत्याएं धरती पर बुराई फैलाने के समान हैं।’’ डॉन न्यूज की खबर के अनुसार पीयूसी के अध्यक्ष ताहिर अशरफी ने एक राष्ट्रीय सम्मेलन में निर्णय का मसौदा प्रस्तुत किया जिसे पीयूसी के ‘दारूल इफ्ता’ या आज्ञापत्र विभाग ने जारी किया। 

आयोजन में राजनयिक, धार्मिक विद्वान और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधि शामिल थे। अशरफी ने कहा कि हत्याएं अक्सर संदेह के चलते की जाती हैं और हत्यारों के पास अपने आरोपों के समर्थन में सामान्यत: कोई गवाह नहीं होता। पीयूसी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अविविवाहित लड़कियों के खिलाफ आरोप यदि सही साबित हो जाएं और उनके खिलाफ गवाह भी हों तब भी उनकी हत्या नहीं की जा सकती।’’अपनी पसंद से शादी करने वाली महिलाओं की हत्या पाकिस्तान में चर्चा का विषय बन गई है।

https://www.facebook.com/EvergreenCongressWorkshopMediaSevaDalChhattisgarh
http://evergreencongresssocialmediaitcell.blogspot.in/

बिफरी रेप पीड़िता, कईयों के सिर फोड़े


नई दिल्ली(कुमार गजेन्द्र) नई दिल्ली जिला के जंतर मंतर पर शुक्रवार को पंजाब की एक रेप पीड़िता ने जमकर हंगामा काटा। गुस्साई महिला ने लाठी से कई लोगों के सिर फोड़ डाले।
महिला और उसके साथ मौजूद एक सिख बुजुर्ग ने पुलिस की मौजूदगी में यह दिल दहलाने वाला कारनामा किया, लेकिन पुलिस तमाशबीन ही बनी रही। हैरान कर देने वाली बात यह है कि मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने घायल महिला को बचाना तो दूर उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए पीसीआर को कॉल तक नहीं किया। 
मामले के मुताबिक पंजाब के लुधियाना की रहने वाली एक महिला 12 जनवरी 2013 से जंतर मंतर पर धरने पर बैठी हुई है। महिला का आरोप है कि पंजाब के एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने उसके साथ 2013 में रेप किया था। उसकी शिकायत पर पंजाब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में महिला के आरोप के बावजूद एफआईआर तक दर्ज नहीं की थी। इस मामले में न्याय पाने के लिए महिला दिल्ली के जंतर मंतर पर लंबे समय से धरना दे रही है। बुधवार को पुलिस ने इस महिला को जंतर मंतर से जबरन हटा दिया था, उस वक्त भी महिला ने जमकर हंगामा काटा था, लेकिन शुक्रवार दोपहर में अचानक यह महिला एक बार फिर जंतर मंतर पर लाठी लेकर आ गई।
महिला के साथ एक बुजुर्ग  सिख भी था। महिला ने आते ही जो भी मिला उसी पर जमकर लाठियां मारी। इसका शिकार वहां से गुजरने वाले या फिर महिला को रोकने वाले कई लोग बने। कईयों के सिर फूट गए, यह सारा वाक्या जब हुआ मौका ए वारदात पर दर्जनों अर्धसैनिक बलों के जवानों के अलावा दिल्ली पुलिस और खुफिया विभाग के लोग भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी महिला को रोकने की कोशिश नहीं की।
इस दौरान एक महिला को सिर में गंभीर चोट आई और वह जमीन पर बेहोश होकर गिर गई। नवोदय टाइम्स के संवाददाता द्वारा पीसीआर को फोन करने के बाद पीसीआर की एक वैन ने महिला को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

गोपीनाथ मुंडे का एक और मौत का खुलासा !


नई दिल्ली: बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे जिनकी मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई लेकिन बीजेपी के पार्षद पांडुरंग फुंडकर ने विधान परिषद में  ऐसा दावा किया जाता है कि गोपीनाथ मुंडे पार्टी के अंदर भी सघर्ष कर रहे थे और पार्टी को छोड़ना चाहते थे।

फुंडकर ने कहा कि मुंडे ने अपने जिंदगी में हर कदम संघर्ष कर रहे थे। एक बार वे बीजेपी छोड़ने वाले थे लेकिन मैंने इसका विरोध किया। उन्हें कई बार अपमानित होना पड़ा, लेकिन उन्‍होंने अपनी जिंदगी पार्टी को समर्पित कर दी थी इसके साथ ही फुंडकर ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी मौत को लेकर लोगों में काफी भ्रम है। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

इसी के साथ फुंडकर ने एक और खुलासा किया कि एक वक्त कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार में एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद का ऑफर भी दिया गया था। इसके  मद्देनजर मुंडे औरंगाबाद में एक रैली कर भाजपा को राम-राम कहने की तैयारी कर चुके थे।


https://www.facebook.com/EvergreenCongressWorkshopMediaSevaDalChhattisgarh
http://evergreencongresssocialmediaitcell.blogspot.in/

नेत्रहीन युवक से भीख मंगवाकर खुद बन गयी करोड़ पति !!



गाजियाबाद: एक नेत्रहीन युवक की यंत्रणा भरी दास्तां सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। 80 साल की वृद्धा ने उसे भीख मांगने के एक से बढ़कर एक गुर सिखाए और खुद करोड़ों की मालकिन बन गई। भीख की कमाई से वृद्धा ने अपनी बेटियों के लिए कानपुर में तीन आलीशान मकान भी बनवा रखे हैं, जबकि खुद यहां एक झोपड़ी में रहती है।

सीतापुर के 18 वर्षीय नेत्रहीन व अपाहिज रमेश चार सालों से 80 वर्षीय कमला नामक वृद्धा के साथ भीख मांगने का काम कर रहा था। रमेश के मुताबिक उसे हर रोज छह हजार रुपये का टारगेट दिया जाता था। इससे कम रकम लाने पर बदले में उसे निमक की एक सूखी रोटी दी जाती थी। भीख मांगने से मना करने पर तेज आवाज में गाने लगाकर वृद्धा अपने नातियों से उसकी पिटाई करवाती थी।

नेत्रहीन रमेश सीतापुर में अपनी मां शर्मिता और भाई कमलेश व प्रकाश के साथ रहता था। वर्ष 2010 में सीतापुर में रहने वाले तीन पड़ोसी नौकरी लगवाने के बहाने से उसे लेकर आ गए थे। तीनों ने उसे लाकर नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था।

वहीं, रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी में रहने वाली वृद्धा कमला की उस पर नजर पड़ी और उसे अपने साथ ले आई। बाद में रमेश से भीख मंगवाने का धंधा शुरू कर दिया। रमेश के अपहरण का मुकदमा सीतापुर में दर्ज हैं। मामले में तीन लोग नामजद हैं। इस संबंध में सीतापुर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। वहीं वृद्ध कमला को भी हिरासत में ले लिया गया हैं।

लो कर लो बात !! रमन के गृहमंत्री ने कहा, 'जान कर कोई नहीं करता रेप'


इन शरीफों के घर अगर ऐसी वारदात हो तो ये क्या कहेंगे उस वक़्त ??
https://www.facebook.com/EvergreenCongressWorkshopMediaSevaDalChhattisgarh
http://evergreencongresssocialmediaitcell.blogspot.in/

Friday, June 6, 2014

पूल की नींव पर खुदाई से दुर्घटना को न्योता

क्या अब देश का हाल भी ऐसा होगा ??

पिछले पाँच मानव संसाधन विकास मंत्री की तुलना वर्त्तमान मंत्री जी से

गोपीनाथ मुंडे की मौत के लिए गटकारी को फांसी देने की मांग !!

जवाब दो महारानी जी !! क्या यही है अच्छे दिन ??

गृहयुद्ध कराने पर तुले हैं भाजपा के नेता : आजम


रामपुर: समाजवादी पार्टी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता यूपी में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं। आजम खान ने भाजपा से निष्ठा रखने वाले रिटायर्ड सरकारी और सैन्य अधिकारियों को ऐसे बयान जारी करने से बचने को कहा है जिससे कि देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचता हो। उन्होंने आरोप लगाया कि ये रिटायर्ड अधिकारी भगवा अजेंडा को लागू करने में व्यस्त हैं।

भाजपा सांसद आरके सिंह यूपी की कानून व्यवस्था को खराब बताते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की बात कह रहे हैं, जबकि यूपी में कानून व्यवस्था अन्य प्रदेशों से बेहतर है। सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आजम राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक पूर्व नौकरशाह के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

आजम ने कहा, ‘‘ये रिटायर्ड अधिकारी पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे कई अन्य राज्यों की बदतर स्थिति के बारे में चिंतित क्यों नहीं हैं और सिर्फ उत्तर प्रदेश पर ही ध्यान क्यों केंद्रित कर रहे हैं?’’ भाजपा यूपी में अस्थिरता पैदा करने और कानून व्यवस्था बिगाडऩे की साजिश रच रही है। यूपी उसके निशाने पर है, किसी तरह यूपी की सत्ता हथियाना चाहती है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अब 100 दिन में सुधार की बात कह रहे हैं, देखते हैं 100 दिन में महंगाई खत्म कर पाएंगे, सबको रोजगार दे पाएंगे या नहीं।’’

लो देख लो दोस्तों ढोंगी ने ये कैसा ढोंग रचाया

लो देख लो दोस्तों ढोंगी ने ये कैसा ढोंग रचाया, सत्ता में आने के लिए गुजरात के सारे मुसलामानों को डराया था, वोट न देने से तेह्ज़ाब से जला देंगे कहा था, सारे मुसलामानों ने डर के मारे वोट दे ही दिया, अब देखो उनके साथ चला रहा है मस्का पानी सरे आम !!

एमरजैंसी जरूरत पडऩे पर खून देकर मरीज की जान बचाई


कई बार कोई व्यक्ति किसी जरूरतमंद की ऐसे समय में मदद कर जाता है कि दूसरा शख्स सारी जिंदगी के लिए उसका कर्जदार बन जाता है। इसी तरह का एक मामला मानसा में सामने आया है, जहांं एक मरीज को खून की बहुत जरूरत थी। हेमा गुप्ता नाम की महिला जोकि सरकारी सेकंडरी स्कूल मानसा में हिंदी की अध्यापिका है, ने स्थानीय सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में एमरजैंसी जरूरत पडऩे पर खून देकर मरीज की जान बचाई। 

हेमा गुप्ता ने 20वीं बार रक्तदान किया है और वह साल में तीन बार रक्तदान करती हैं। उनका कहना है कि रक्तदान करने से उन्हें कोई कमजोरी महसूस नहीं होती और मन को शान्ति मिलती है। उनका यह भी कहना है कि महिलाओं को रक्तदान मुहिम के साथ जुड़कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करनी चाहिए और खून देने से डरना नहीं चाहिए।

लो कर लो बात ! अपनी कमियाँ छुपाने की नजीर देखिए


कहते हैं साहेब की हम विदेशी नेताओं से भी हिन्दी मे बात करेंगे क्योंकी हमे राष्ट्रभाषा सबसे अच्छी लगती है । चलिए उदाहरण के तौर पर यही बात आप एक बार अंग्रेजी मे बोल कर दिखा दीजिए । सिर्फ हम लोगों के सामने हम तो घर के ही लोग हैं ।

Thursday, June 5, 2014

आशाराम के खिलाफ गवाही देने वाले पर हमला


दुष्कर्म मामले में आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले अमृत प्रजापति पर गुरुवार दोपहर राजकोट में दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। प्रजापति को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स ने बताया कि अभी ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकोट के पेडक रोड पर ओमशांति क्लीनिक में प्रजापति बैठे हुए थे। इसी बीच बाइक पर दो युवक यहां आ पहुंचे और प्रजापति पर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रजापति को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि प्रजापति को कितनी गोलियां लगीं, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि अमृत प्रजापति एक समय आसाराम के आश्रम में वैद्य थे। लगभग 12 सालों तक अहमदाबाद आश्रम में वैद्य रहे प्रजापति ने आश्रम छोड़ दिया था। गत वर्ष जोधपुर में एक सेविका द्वारा आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद प्रजापति ने भी आसाराम के आश्रम में होने वाली कई गतिविधियों का पर्दाफाश किया था।

दिन प्रतिदिन हैवानियत बढ़ता जा रहा है


देश में कैसी हवा चल रही है कोई सुरक्षित नहीं ! राम राज का वादा कर रावण राज ले आये ये गधा !


पानी की किल्लत से गुज़र रहा है भारुच !!


तस्वीर में दिखाई दे रहा यह नजारा है भरूच शहर का, जो इस समय पानी की किल्लत से गुजर रहा है। भरूच में बसाई गई नई कॉलोनी में पिछले दो दिनों से पानी नहीं आया था। जिसमे चलते रविवार को रहवासियों ने नगरपालिका के ऑफिस पर धावा बोल दिया। इसके बाद नगर पालिका ने सोमवार को यहां पानी का टैंकर भेजा। जहां पानी भरने की होड़ दिखाई दी। 

Indian government must take necessary steps to bring back Fr Alexis Prem Kumar

47-year-old Indian, Fr Alexis Prem Kumar was kidnapped by unknown gunmen from Herat on Monday evening.He was working with an NGO in Herat. The Indian government should secure early release of Fr Alexis Prem Kumar. Our prayers are with his family.

रेल विभाग ने शुरू किया जागरुकता अभियान पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा

लखनऊ: रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय लोगों को सावधानी बरतने के उद्देश्य से रेल विभाग ने शुरू किया जागरुकता अभियान पर लोगों पर इसका कोई फर्क पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। अब भी लोग जल्दबाजी के चक्कर में रेलवे फाटकों को आनन-फानन में पार कर रहे हैं। इसी तरह आप इस इस तस्वीर में देख सकते हैं कि डालीगंज रेलवे ब्रिज पर जैसे ही गाड़ी उनकी तरफ आती है तो ये युवक गोमती नदी में छलांग लगा देते हैं। मौत को बुलावे वाला यह खेल कई दिनों से चल रहा है। जैसे ही गाड़ी ट्रैक पर आगे बढ़ती है, ये युवक कुछ ही पल में पानी में छलांग लगा देते हैं।

Pune techie killed, SMS boasts of taking 'first wicket'

Soon after killing a Muslim youth unconnected with uploading indecorous morphed pictures of late Shiv Sena patriarch Bal Thackeray and Maratha icon Chhatrapati Shivaji on Facebook, his alleged killers, belonging to a Hindu extremist outfit, exchanged an ominous message on their mobiles. The message said, ‘Pahili wicket padli’, which means: The first wicket has fallen.

This message was circulated by members of the Hindu Rashtra Sena who have been accused of killing 28-year-old IT graduate Mohsin Sadiq Shaikh during Monday’s protests over the morphed pictures, which were taken off the social networking site on Friday.
“The message was circulated immediately after about 25 members of the Hindu extremist outfit allegedly bludgeoned Shaikh to death,” said Pune joint commissioner of police Sanjay Kumar.
Considering the content of the message exchanged by the accused and the weapons they were carrying, the police are probing whether the attack was planned in advance.
Shaikh, sporting a beard and green Pathani kurta, was returning home in the evening when the accused blocked his way in Hadapsar on the outskirts of Pune, took him off his bike and hit him on the head with hockey sticks and stones.
This sparked tension in the area, forcing the police to clamp curfew for 12 hours. Shaikh’s cousin, who was accompanying him, escaped unhurt after he fled from the spot while the two others, Ameen Shaikh, 30, and Ijaz Yusuf Bagwan, 25, sustained injuries.
The police said the protesters had gathered in the area following rumours that Shivaji’s statue had been desecrated and a Hindu girl had been raped.
Within 24 hours of the killing, the police arrested 13 persons of whom seven have been charged with murder. Among those arrested but not yet charged with murder include Hindu Rashtra Sena chief Dhananjay Desai. The police first recovered one of the bikes used in the attack, based on which the other accused were arrested.
On Wednesday, a local court remanded all the accused to police custody till June 9.
Rashtra Sena chief Desai has a criminal background, with cases such as rioting and extortion registered against him in different police stations in the city. The organisation he heads has been in existence for a decade.

फेसबुक पर पोस्ट करना हो सकता हैं इतना भयानक!



आतंवादियों के लक्ष्य पर उत्तर आये !! जनता के साथ खिलवाड़ किया !!

पुणे में कुछ लोगों ने आई.टी. प्रोफैशनल युवा मोहसिन सादिक शेख (24) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हत्या में हिंदू संगठनों का हाथ बताया जा रहा है। फेसबुक पर शिवाजी और बाल ठाकरे की अपमानजनक तस्वीरें अपलोड किए जाने के बाद हाल में शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मोहसिन फिलहाल पुणे के हड़पसर इलाके में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात की इस घटना में हिंदू राष्ट्र सेना से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। मोहसिन पर बैंकर कॉलोनी में लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमले के दौरान हुई पत्थरबाजी में दो अन्य युवक घायल हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपते हुए पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहें नहीं फैलाने की अपील की है।

इस घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरूर ने कहा, देश उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां फेसबुक पर टिप्पणी करने पर युवक की हत्या कर दी गई। उन्होंने इसे गंभीर बताते हुए कहा, मैं इससे शर्मिदा हूं कि उग्र लोग मेरे धर्म का इस्तेमाल मुझे निशाना बनाने के लिए कर सकते हैं।

अब अच्छे दिन आ गए हैं !! न जाने अब नवाज़ शरीफ साहब कितने साड़ियां भेजेंगे ??


छत्तीसगढ़ के लोहा माफिया नक्सलियों को मात दे गए !!

3000 रिल (कंबोडियाई करेंसी) को उठाने के चक्कर में दर्दनाक हादसा




नामपेन्ह: क्या पैसा इतना जरूरी है कि इसे पाने के लिए जान की बाजी भी लगानी पड़े तो कोई हर्ज नहीं। नहीं न, पैसा जान से बढ़ कर नहीं हो सकता लेकिन कंबोडिया में सिर्फ 44 रुपए के चक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों को अपनी जान से हाथ धोने पड़ा। 

म
ामला उत्तरी पश्चिमी प्रांत सिम रिप की है, जहां एक गांव में कुएं में गिरे 3000 रिल (कंबोडियाई करेंसी) को उठाने के चक्कर में यह दर्दनाक हादसा हुआ। 50 वर्षीय तू शेन ने भूलवश पैसे कुंए में गिरा दिए थे। गरीबी से मजबूर शेन ने कुंए में उतरने के लिए बांस का सहारा लिया लेकिन पैसे ढूंढ नहीं पाया। वह सही सलामत सही बाहर भी आ गया लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि रात के समय कुंए में आक्सीजन की कमी हो जाएगी। 

'कंबोडिया डेली' के अनुसार, अंधेरा होने से पहले शेन ने अपने 11 साल के बेटे शे उन को कुएं में उतारा लेकिन सांस नहीं ले पाने के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद शे की 2 बहनें (13 साल) और शे रताना (15 साल) भी कुएं में उतरी और बाहर नहीं आ पाईं। मृतकों में हे शेंदी (12 साल), उसका भाई हे सांगदा (20 साल), शेम सोकी (15 साल) और तीब पाऊ (32 साल) शामिल हैं।

सो पीम (27 साल) इकलौता ऐसा शख्स है जो कुएं से जिंदा बाहर आ पाया लेकिन उसे भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों के जरिए शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। वहीं, गांव के मुखिया दाउंग चेक ने बताया कि शेन का परिवार बेहद गरीब है और उनके लिए 3000 रिल की अहमियत काफी ज्यादा थी।

२० रुपए में करें महीने भर इंटरनेट यूज़


दूसरसंचार क्षेत्र की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों को बिना इंटरनेट डाटा के सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक सर्फिंग के लिए अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा(यूएसएसडी) सेवा शुरू की है और अब बीएसएनएल के ग्राहक सभी मोबाइल फोन पर इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। 

कंपनी ने एक विज्ञप्ति मे बताया कि इस सेवा के लिए उपभोक्ताओं को तीन दिन के लिए 4 रुपये, एक सप्ताह के लिए 10 रुपये और एक माह के लिए 20 रुपये का भुगतान करना होगा। बीएसएनएल ने पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र में इस सेवा को प्रदान करने के लिए यू2 ओपिया मोबाइल के साथ समझौता किया है। वह यूएसएसडी के जरिये फेसबुक चलाने की सुविधा प्रदान करेगी। कंपनी ने कहा है कि जल्द ही पश्चिमी एवं उत्तरी क्षेत्र में भी यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अनस्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंट्री सर्विस डेटा (यूएसडीडी) तकनीक का उपयोग दूरसंचार परिचालकों कंपनियों द्वारा अपने उपभोक्ताओं को मैसेज आदि भेजने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका प्रयोग स्थान आधारित प्री-पेड-कॉल-बैक सेवा के लिए भी किया जाता है। साथ ही दूरसंचार कंपनियां मेन्यू आधारित सेवाओं के लिए भी इस तकनीक का प्रयोग करती हैं।

बीएसएनएल ने कहा है कि यूएसएसडी के जरिये चलने वाले फेसबुक के माध्यम से उपभोक्ता अपने फेसबुक अकाउंट के स्टेटस देख एवं प्रेषित कर सकते हैं, किसी मित्र की मित्रता अनुरोध को स्वीकार अथवा अस्वीकार कर सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक के अन्य फीचर जैसे जन्मदिन रिमाइंडर आदि भी इसके जरिये चल सकेंगे। बीएसएनएल के निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, ‘कंपनियां इस समय आवाज वाले संदेश और उपभोक्ता संदेश जैसे फीचर शामिल करके अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही हैं।’

इस सेवा का लाभ सभी प्रकार के मोबाइल हैंडसेट्स में लिया जा सकता है। यू2ओपिया मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमेश मेनन ने कहा, ‘हमेशा फेसबुक के जरिये दोस्तों से जुड़े रहने की चाहत रखने वालों के लिए यह सेवा एकदम उपयुक्त है। इस सेवा के जरिये वह कहीं से भी किसी भी समय अपने फेसबुक दोस्तों से संपर्क में रह सकते हैं।’

प्यार का हुआ दर्दनाक अंत !!


गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में हुई अॉनर किलिंग ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक नाबालिग लड़के की मौत का मामला सामने आया है, जिसका एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

लड़की के घर वालों ने लड़के को भी मार दिया और ज़बरदस्ती उसका अंतिम संस्कार करवा दिया, जिस कारण उसका परिवार आखिरी बार भी अपने पुत्र का चेहरा अच्छे से नहीं देख सका।

जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के अधीन पड़ते गांव शमशेरपुर का रहने वाला एक नाबालिग लड़का अंजलि नाम की नाबालिग लड़की से प्यार करता था। इस प्रेमी जोड़े ने एक साथ जीने-मरने तक की कसमे खा ली थीं।

लड़की के परिवार वाले रर्इस ख़ानदान से संबंध रखते थे, इसलिए वे लड़के को पसंद नहीं करते थे। जिस कारण उन्होंने इस लड़के को मारने की घटिया साजिश रची और लड़के को घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। सिर्फ़ इतना ही नहीं, लड़की के परिवार वालों ने मृतक के परिवार को धमकी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने इस मामले की शिकायत की तो वे उनको भी मार देंगे।

लड़की वालों ने ज़बरदस्ती उसका अंतिम संस्कार करवा दिया और मृतक के परिवार को आखिरी बार भी अपने बेटे का चेहरा अच्छे से नहीं देखने दिया और जल्द ही उसकी अस्थियां भी जल प्रवाह करवा दी। इस घटना के बाद मृतक के घर वालों ने जब गांववासियों से बात की तो वे सुन कर दंग रह गए और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सिख युवक को बाऊंसरों ने बुरी तरह से पीट दिया




आगरा: एक सिख युवक को रुनकता स्थित डॉल्फिन वाटरपार्क में बाऊंसरों ने बुरी तरह से पीट दिया। सूत्रों के अनुसार बाऊंसरों ने सिख युवक को कड़ा उतराने को कहा लेकिन युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया और बाऊंसरों ने उसे घेरकर बेल्टों से पीट डाला। इसके बाद वाटरपार्क में अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों के एकजुट होने पर बाऊंसर शांत हुए। इस मामले में रुनकता पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

दरअसल डॉल्फिन वाटर पार्क में अलीगढ़ निवासी उमित पाल सिंह और दीपक अपने दो साथियों के साथ वाटर पार्क में नहाने आए थे। उमित पाल ने बताया कि पार्क में नहाते समय वह हाथ में कड़ा पहने हुए थे। वाटर पार्क में मौजूद एक बाऊंसर ने उसे उतारने को कहा। उमित पाल ने उसे धर्म के खिलाफ बताते हुए उतारने से मना किया, उस पर कपड़ा बांध लिया। इसके बाद भी बाऊंसर उमित पाल से उलझ गए और कड़ा उतारने पर अड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि बाऊंसरों ने एकत्रित हो कर दोनों युवकों को बैल्ट व डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

वाटर पार्क में बाऊंसरों की गुंडई देखकर भगदड़ मच गई। महिला और बच्चे दहशत में आकर इधर-उधर छिप गए। इसके बाद लोगों ने एकजुट होकर बाऊंसरों को घेरा तो वे लोग शांत हुए। घायल युवक पुलिस चौकी रुनकता पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों का मैडिकल कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वाटर पार्क मालिक अशोक अग्रवाल का कहना है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। कड़ा उतारने की कहने पर गार्ड के साथ मार-पीट कर दी जिससे झगड़ा हो गया था।

अजर अमर सदा बहार



हरियाली की महिमा को समझो, वन विलक्षण विधा है कुदरत की ये करिश्मा है, हरे भरे वृक्षों को पहचानो, देश के इस अमानत को खास रहने दो, यही है मानव के जीवन दाता, इनको अपना जीवन मानो, पेड़-पौधे चिराग हैं वन के, वन में बाक़ी उजास रहने दो, एक वृक्ष यदि कट जाये तो, हज़ार हाथों से एक वृक्ष की बीज लगाओ, पर्यावरण जीव जगत की रक्षा करता, हर मन में कर्तव्य जगाओ हर एक घर में पेड़ लगाओ, धूल धक्कड़ शोर शराबा, मिट्टी का संकट दूर करेंगे, हरियाली से सारे जग को समा लेंगे, हर एक को जीवन देंगे, वायु वताश शुद्ध करेंगे, जमकर बारिश खूब बरसेगी, पूर्ण हरियाली की एक वृक्ष हम नित रोपेंगे, आज सभी ये शपथ खाओ, मिलकर हम पर्यावरण की सुरक्षा करेंगे, आज समय की मांग यही है, अपने हाथों से पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ, स्वच्छ सुन्दर देश बनाओ।

सदा बहार

लो कर लो बात १० दिन में २ बार मरे मोदी !!

BJP leader Yashwant Sinha arrested


BJP leader Yashwant Sinha has been arrested after he and his supporters tied up and allegedly assaulted Jharkhand State Electricity Boards’s Hazaribagh branch General Manager during a demonstration.

We condemn the murder of 24-year-old IT professional in Pune

We express our deep condolences to the family and loved ones of 24 year old Mohsin Sadiq Sheikh, an IT professional who was beaten to death by 7 goons of an outfit that calls itself the Hindu Rashtra Sena because of some comments he made on Facebook.


"That our country has come to a point that somebody can be beaten to death because of something he has said on Facebook is a very serious indictment of some of the extreme beliefs that have been allowed to take hold in the imaginations of certain people," said Congress spokesperson Shashi Tharoor.
"People must understand that the answer to an opinion is another opinion, the answer to a word is another word. It is not violence by people going around claiming in the name of a religion, the life of another individual," he said.
Shri Tharoor expressed his pain as a Hindu, at the violence that was being carried out in the name of Hinduism.
"I happen to practice that religion myself. I am ashamed of these people who my Hinduism as a justification for assaulting somebody for what he has done or said," he said.
24-year-old Mohsin Sadiq Shaikh was attacked on Sunday evening when he was returning home with a friend after dinner the police said.
The Maharashta government acted swiftly against those responsible for the incident. Seven people associated with the Hindu Rashtra Sena, a radical outfit in Maharashtra, have been arrested in Pune in connection with the alleged murder of the young IT professional in the city.

Santa Cruz–Chembur Link Road


The Santa Cruz–Chembur Link Road, is a 6.45 km long arterial road in Mumbai, connecting the Western Express Highway in Santa Cruz with the Eastern Express Highway in Chembur. The link road is India's first double-decker flyover.

हर्षवर्धन ने किया गोपीनाथ मुंडे की मौत की असली वजह का खुलासा


भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केंद्रीय मंत्री गोपी नाथ मुंडे की मौत की असली वजह बताई है। उन्होंने बताया कि हादसे में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का लीवर दो-तीन जगहों से फट गया था। इस वजह से उनके पेट में आधे से एक लीटर खून जमा हो गया था। उनकी मौत की सबसे प्रमुख वजह उनकी ग्रीवा रीढ़ सी-1 और सी-2 हैं। हादसे में ये दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

हर्षवर्धन ने बताया कि इनके डैमेज होने से कशेरुका धमनी से दिमाग को होने वाली खून की सप्लाई तुरंत बंद हो जाती है, जिससे ब्रेन हैमरेज हो जाता है। केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, मुंडे की मौत ज्‍यादा इंटरनल ब्‍लीडिंग और कार्डियक अरेस्‍ट की वजह से हुई।

नई सरकार बनने से पहले रेल भवन से १३ 'गोपनीय' फाइलें गायब !

नई दिल्ली: नए रेल मंत्री के कार्यभार संभालने से पहले ही 13 गोपनीय फाइलें गायब हो चुकी हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक रेल भवन से 13 जरूरी फाइलें गायब हैं जिनकी खोज लगातार जारी है। कुछ दिनों तक अनौपचारिक खोजबीन के बाद 23 मई को रेलवे बोर्ड ने इन फाइलों को 'गायब' बताते हुए अपनी सभी शाखाों को इसे खोजने के लिए कहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 16 जून तक का समय दिया है। अगर फाइलें नहीं मिलतीं तो बोर्ड इन फाइलों के 'गायब' होने की आधिकारिक घोषणा कर देगा।

अखबार के मुताबिक, ये फाइलें अपने संबंधित विभागों और दफ्तरों से गायब हुई हैं। इन फाइलों में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं जिनमें कई अंदरूनी जानकारियां दर्ज हैं। हालांकि रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि अगर विभाग के कंप्यूटर में सेव किए गए हों तो इन फाइलों में जो दस्तावेज थे उन्हें फिर से इक_ा किया जा सकता है।

कौन- कौन सी हुई गायब फाइलें
-डिविजन रेलवे मैनेजर की नियुक्ति से जुड़ी फाइल।
-डीआरएम के नियुक्ति पर रोक से जुड़ी एक फाइल।
-BCCI से बातचीत से जुड़ी फाइल।
-बड़े स्टेशनों पर इमरजेंसी रेस्पॉन्स रूम की स्थापना से जुड़ी फाइल।
-वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले से जुड़ी फाइल।
-भिलाई स्टील प्लांट में 'फोर लेवल क्रासिंग' बनाने से जुड़ी फाइल।
-मुंबई रेल विकास कॉरपोरेशन से जुड़ी फाइल।

मुंडे-महाजन परिवार को लगी बुरी नजर! अशुभ है 3 नंबर


नई दिल्ली: इसे दुखद संयोग कहें या कुछ और, लेकिन मुंडे -महाजन परिवार के लिए महीने का तीसरा दिन अशुभ लगता है। कार हादसे में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के असामयिक निधन से यह बात सामने आई है कि परिवार के तीन सदस्य महीने के तीसरे दिन ही काल के गाल में समा गए।

यह दुखद सिलसिला मुंडे के साले प्रमोद महाजन के निधन के साथ शुरु हुआ था। वर्ष 2006 में 3 मई को ही मुम्बई के एक अस्पताल में प्रमोद महाजन ने दम तोडा था। 

प्रमोद महाजन को उनके भाई प्रवीण ने ही किसी बात पर विवाद के कारण 22 अप्रैल, 2006 को गोली मारी थी। 

महीने का तीसरा दिन एक बार फिर मनहूस साबित हुआ जब 3 मार्च, 2010 को प्रवीण महाजन ठाणे के एक अस्पताल में चल बसे। मस्तिष्काघात के बाद अस्पताल में कई सप्ताह तक उनका इलाज चला था।

मुंडे भी महीने के तीसरे दिन अस्पताल में इलाज के दौरान चल बसे। सडक हादसे के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था।

ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद महाजन के परिवार को किसी की बुरी नजर लग गई हैं। प्रमोद महाजन के बहनोई गोपीनाथ मुंडे की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

यह दुर्घटना देश और भाजपा के लिए तो बहुत बड़ी क्षति है ही, क्योंकि उनके एक कद्दावर नेता का निधन हो गया है लेकिन इस निधन का एक दूसरा पक्ष भी है, जो काफी दर्दनाक है अगर उस पक्ष पर हम नजर डालें, तो हम पाएंगे कि मुंडे की मौत से उस परिवार को काफी नुक्सान हुआ है, जिसने अपना अभिभावक खो दिया

हम बात कर रहे हैं प्रमोद महाजन के परिवार की। सभी जानते हैं कि गोपीनाथ मुंडे प्रमोद महाजन की इकलौती बहन प्रज्ञा महाजन के पति थे और इस हादसे से पूरा महाजन परिवार सदमे में है. मुंडे के निधन के बाद महाजन परिवार के तीन पुरुष सदस्य प्रमोद महाजन, प्रवीण महाजन और गोपीनाथ मुंडे असमय काल के शिकार बन गए हैं।

बच सकती थी गोपीनाथ मुंडे जी की जान !! जानिये कैसे ??

नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि यदि गोपीनाथ मुंडे ने कार में अपनी सीट बेल्ट बांध रख होती तो उनकी जान बच सकती थी। मुंडे के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के बीड रवाना होने से पहले डा. हर्षवर्धन ने आज कहा, ''मैंने अपना दोस्त एक छोटी सी भूल की वजह से खो दिया। अधिकतर लोग यह सोचते हैं कि पिछली सीट पर सीट बेल्ट केवल सजावट के मतलब से उपलब्ध कराई गई है, पिछली सीट पर बैठते समय सीट बेल्ट बांधना उतना ही जरुरी है जितना अगली सीट पर बैठने के लिए होती है, किसी हादसे की स्थिति में यह जान बचाने में काफी मददगार हो सकती है।''

गौरतलब है कि ग्रामीण विकास मंत्री की कल सुबह नई दिल्ली में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि दुर्घटना के समय पिछली सीट पर बैठे मुंडे ने सीट बेल्ट नहीं बांधी हुई थी, डा. हर्षवर्धन ने मीडिया की इन रिपोर्टों की पुष्टि की है। दुर्घटना में हालांकि मुंडे की कार को कोई विशेष क्षति नहीं हुई थी, किंतु मुंडे के सीट बेल्ट नहीं बंधी होने की वजह से टक्कर के वक्त उनकी गर्दन और रीढ की हड्डी में काफी चोट आई। इसके अलावा लीवर में भी चोट लगी।

बिना इंटरनेट डाटा के सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक सर्फिंग सर्विस

नई दिल्ली: दूसरसंचार क्षेत्र की सबसे बडी सरकारी कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों को बिना इंटरनेट डाटा के सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक सर्फिंग के लिए अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा.यूएसएसडी. सेवा शुरू की है और अब बीएसएनएल के ग्राहक सभी मोबाइल फोन पर इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। बीएसएनएल के निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने यहां बताया कि इसके लिए यूटोपिया मोबाइल के साथ करार किया गया है।

यूएसएसडी सेवा पूर्वी और दक्षिण जोन में तत्काल शुरू की जाएगी और इसके बाद पश्चिमी और उत्तरी जोन में सेवा की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि यूएसएसडी के जरिए उनके ग्राहक फेसबुक पर अपने अकाउंट देखने के साथ ही संदेश भेजने, दोस्त बनाने के आग्रह को स्वीकार करने और ऐसे ही संदेश दूसरों को भेजने, दोस्तों के वाल पर लिखने जैसे काम बिना इंटरनेट या डाटा सेवा के कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के ग्राहक यह सेवा सभी प्रकार के मोबाइल हैंडसेट पर प्राप्त कर सकेंगे। यूएसएसडी तकनीक का इस्तेमाल दूरसंचार आपरेटरों द्वारा अपने ग्राहकों को चेतावनी देने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्रीपेड कालबैक सेवा. लोकेशन आधारित कंटेंट सर्विसेज और मेनू आधारित सूचना सेवाओं के लिए भी किया जा सकता है।

देखिए तस्वीरें, आधी रात को कांस्टेबल ने क्या किया सेल्स गर्ल के साथ

गुरदासपुर,पठानकोट (विनोद): बीते दिनों पठानकोट में स्थित डल्होजी रोड पर एक शोरूम से एक महिला सेल्स गर्ल तथा शोरूम के मैनेजर को आपत्तिजनक हालत में पकडऩे के बाद इन दोनों के साथ किए गए व्यवहार तथा आरोपी महिला को आधी रात के समय गलत ढंग से पकडऩे संबंधी जिला पुलिस अधीक्षक पठानकोट ने एक पुलिस कर्मचारी को मुअत्तिल करने का आदेश जारी किया, जबकि 2 अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक पठानकोट राकेश कौशल ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों पठानकोट के ब्रांड्स बार शोरूम में से लोगों की शिकायत पर पुलिस ने शोरूम के मैनेजर तथा एक सेल्स गर्ल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था।

राकेश कौशल ने बताया कि पुलिस ने भी इस संबंधी बनती धाराओं के अधीन केस दर्ज किया है, परंतु समाचार पत्रों में प्रकाशित फोटो में एक पुलिस कर्मचारी पी.एच.सी. बलविन्द्र सिंह मौके पर पकड़ी गई सेल्स गर्ल को गलत ढंग से पकड़ कर पुलिस स्टेशन ले जाता पाया गया है, जिसके कारण उसे मुअत्तिल किया गया है।

इसी तरह डिवीजन नंबर-1 पुलिस स्टेशन पठानकोट के इंचार्ज सुखविन्द्र सिंह को जब इस शोरूम की घटना संबंधी सूचना मिली तो वह पुलिस फोर्स व क्यू.आर.टी. इंचार्ज सरदूल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इन दोनों अधिकारियों ने न तो उच्च पुलिस अधिकारियों को इस घटना संबंधी जानकारी दी और न ही महिला पुलिस को मौके पर बुलाया, जबकि पुलिस नियम के अनुसार इस तरह के मामले में महिला पुलिस को साथ लेकर आना जरूरी था। इस कारण इन दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

अब क्यों बोलती बंद हो गयी ??

मनमोहन सिंह पर खामोश रहने का आरोप लगाने वाले प्रधानमंत्री अब इन हर मुद्दों पर क्यों चुप हैं? 
भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बड़ी बड़ी बाते करनेवाले अब क्यों हो गए चुप ? 
"भ्रष्टाचारी मौन व्रत उतना करो ताकि सेहत खराब न हो"

Wednesday, June 4, 2014

400 करोड़ के मछली पालन घोटाले में नरेंद्र मोदी के 2 पूर्व मंत्रियों के नाम

Rise of majority extremism in India: Sikh body calls upon Freedom loving people and ethnic minorities to join hands

Hoshiarpur, Punjab (May 06, 2014): Sending alarm bells ringing, the Dal Khalsa has said the rise of majoritarian extremism is on rise in the country with Bhartiya Janta Party (BJP)’s PM pick Narendra Modi as its face.

Holding him responsible for the massacre of Muslims and barbaric victimization of Sikh farmers in Gujarat, party head Harchranjit Singh Dhami said Modi’s candidature is “in total contrast to India’s claim of being a democratic and a secular country.”

He called upon the freedom loving people including Kashmiris, Sikhs and other ethnic minorities to join hands against the rise of majority extremism.

Dal Khalsa President Harcharanjit Singh Dhami
Harcharanjit Singh Dhami (President, Dal Khalsa)
He said by invoking Lord Ram to woo Hindu votes and spewing venom against Muslims, the Modi has made to look like the Election Commission a spineless and toothless organ of the Indian state. “Since Modi is riding on the wave of majority extremism, EC won’t be able to take action against him, that’s foregone conclusion”, he claimed.

He said as per his memory, no Sikh or Muslim leader has ever invoked his/her Guru or Allah to woo the votes during electioneering. Nor does any Sikh or Muslim leader have displayed the portrait of his or her Almighty on the dais. He said it’s ironic that Sikhs and Muslims were being labeled as fundamentalist and extremist in this country whereas majority extremism is being camouflaged under euphoria of so-called patriotism.

He took strong exception over the harassment of Kashmiri students by pro-Indian students in Greater Noida. He said earlier too same so-called patriots unleashed reign of terror on Kashmiri students in UP. He reminded that during the peak days of Sikh armed struggle, Sikh students were beaten up and killed by hooligans in 1988 in Bidar town of Karnataka, which led to furious bloody retaliation in Punjab. He said the people at helm of affairs in New Delhi must learn lessons and do not allow such frenzied elements to provoke or ignite the situation.

According to Dal Khalsa release, Modi has a dreadful approach, Rahul as childish whereas Kejriwal as deceitful.

He further said, for minorities and struggling people it hardly matters who wins this election and who occupies the chair and who reaches the parliament—but for them main concern was to protect and safeguard their lives, aspirations and honour.

शिवलिंग पर पैर रख खिंचवाया फोटो शिकायत लेकर थाने पहुंचे लोग


देख लो दुनियाँ वालो 
देश की गज़ब कहानी 
देवों के देव महा देव जिनकी हम पूजा करते है तन मन और धन से 
उस भगवान की क्या दुर्दशा है ??
कोई पैर रखता है स्टाइल मार के फोटो खिचवाने के लिए 
कोई अपना नाम रोशन करने के लिए भगवान के नाम से खिलवाड़ करता है
और कोई मंत्री यही है हमारा हिन्दू प्रधान देश
लो कर लो बात

भयानक हवाई हादसे में पंजाबी विरसा टीम के मैंबर जतिन्दर सिंह की मौत

जालंधर: अमरीका में सोमवार को एक भयानक हवाई हादसे में पंजाबी विरसा टीम के मैंबर जतिन्दर सिंह की मौत ने डीजे बैंड के जुड़वां भार्इयों की जोड़ी को तोड़ दिया है। जसवंत नगर, गढ़ा के रहने वाले जतिन्दर सिंह की अपने भाई दविन्दर के साथ जोड़ी मशहूर थी। दविन्दर के नाम का 'डी' और जतिन्दर के नाम का 'जे' मिला कर डीजे नाम रखा गया था, जोकि जतिन्दर की मौत के कारण टूट गया। 

इस हादसे के बाद जसवंत नगर में मातम का माहौल छाया हुआ है। जतिन्दर और दविन्दर दोनों कीबोर्ड बजाने में माहिर थे और दोनों ही प्लाज्मा रिकार्ड के स्टार गायक मनमोहन वारिस, कमल हीर के लिए देश व विदेश में संगीत बजा चुके हैं।

जतिन्दर की मौत की ख़बर मिलने के बाद उसके तीनों भाई जालंधर पहुंचे परन्तु वह चाह कर भी जतिन्दर की पत्नी और अपनी भाभी को भाई की मौत की ख़बर नहीं सुना सके और उन्होंने उसे दिलासा देते हुए कहा कि जतिन्दर के साथ मामूली सा हादसा हुआ है, जिससे उसे किसी तरह का सदमा न लगे। हालांकि जतिन्दर के ससुराल को उसकी मौत का पता लग चुका है।

जतिन्दर के घर में इस तरह का माहौल है कि यहां आने वाला कोई भी शख्स अपने आंसूू रोक नहीं सका क्योंकि जतिन्दर की बेटी ने अपने पिता के लिए जन्मदिन का कार्ड बना कर रखा हुआ है और उसका कहना है कि जब उसके पिता आएंगे तो यह कार्ड उनको देकर हैप्पी बर्थडे डैड कहेगी।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से एक विशेष विमान से आज शाम मुंबई लाया गया

मुंबई: केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से एक विशेष विमान से आज शाम यहां लाया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर तथा भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते भी दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर तथा उनके परिजनों के साथ मुंबई पहुंचे। केन्द्रीय ऊर्जा, कोयला एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल तथा भारतीय जनता पार्टी के राज्य संयोजक राजीव प्रताप रूड़ी अन्य लोगों के साथ हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

कद्दावर नेता के पार्थिव शरीर को पहले वर्ली स्थित उनके घर ले जाया गया और इसके बाद आम जनता के दर्शन के लिए दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित भाजपा कार्यालय ले जाया गया। कल उन्हें विमान से लातूर ले जाया जाएगा। शाम करीब साढ़े चार बजे पर्ली में भाजपा नेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि आज सुबह नई दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में गोपीनाथ मुंडे का निधन हो गया था। मुंडे के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्द्ध है तथा सभी बड़े तथा छोटे नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Contact Form

Name

Email *

Message *